भटवाड़ी: आपदाग्रस्त धराली और हर्षिल से बीमार दो बुजुर्ग महिलाओं और एक गर्भवती को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया मातली
आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और अन्य गांव में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए तेजी से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं। वही धराली आपदा में लापता हुए लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीमों का सर्च अभियान लगातार चल रहा है। साथ ही हवाई मार्ग से आपदा क्षेत्र के लिए रसद व जरुरी सामग्री भेजी जा रही है।