निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सोनगाड से डबरानी तक पैदल यात्रा कर सडक की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सडक मार्ग की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सके।