भटवाड़ी: जिला प्रशासन ने टकनौर रेंज के वन कर्मियों के सहयोग से आपदा ग्रस्त धराली और हर्षिल में 91 एलपीजी सिलेंडर पहुंचाए
गंगोत्री हाईवे नहीं खुलने से आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और हर्षिल में प्रभावित का जीवन पटरी पर नहीं लौटा है। गुरुवार टननौर रेंज के कर्मियों ने विषम भौगोलिक परिस्थितयों वाले स्थानों पर रास्ता तैयार करवाया और मजदूरों की मदद से धराली व हर्षिल के लिए एलपीजी सिलेंडर भिजवाए। शाम 6 बजे तक वन कर्मी मजदूरों की मदद से प्रभावित क्षेत्र के लिए 91 सिलेंडर भिजवा चुके थे।