घाटशिला: चतराबुरु गांव में विद्या की देवी बिदू चांदान की हुई पूजा, तीन राज्यों के श्रद्धालु हुए शामिल
घटशिला प्रखंड के आसना पंचायत अन्तर्गत चतराबुरु गांव में विद्या एवं ज्ञान की देवी देवता बिदू चांदान की पूजा अर्चना रविवार की शाम 3 संपन्न हुई। झारखण्ड, ओड़िशा व पश्चिम बंगाल से श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। नायके राजेश टुडू के नेतृत्व में दुबराज टुडू, शंकर मार्डी व सिंगराय मुर्मू नें विधिवत पूजा अर्चना की।