घाटशिला: घाटशिला कॉलेज में मांगे जुमुर का आयोजन, झूमे आम और खास लोग, विधायक ने संस्कृति का सम्मान करने को कहा
घाटशिला महाविद्यालय में संथाली विभाग के संयोजन में हो भाषी छात्र-छात्राओं के द्वारा मांगे जुमुर पर्व का भव्य आयोजन रविवार की दोपहर 2 बजे किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल होकर छात्र-छात्राओं को नगाड़े बजाकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि भाषा से संस्कृति का जुड़ाव रहता है।