घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत लालडीह फाटक के समीप शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक पिकअप वैन चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, चाकुलिया थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा (कलियान) गांव निवासी हरिपदो कर्मकार (33) एक दुकान में पिकअप गाड़ी से सामान अनलोड करने के बाद वॉशरूम से लौटते समय सड़क पार कर रहा था.