जमुई: सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे श्रावणी मेला और चेहल्लुम, DM ने संयुक्त ब्रीफिंग में अधिकारियों को दिए निर्देश
Jamui, Jamui | Aug 1, 2026 श्रावणी मेला और आगामी चेहल्लुम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए DM की अध्यक्षता में शनिवार की शाम 4:00 बजे एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता, और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।