बारां: मांगरोल क्षेत्र में लूटपाट के दो मामलों में गिरफ्तार 7 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, पूछताछ जारी
Baran, Baran | Jun 6, 2025 मांगरोल थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस आरोपियों से माल बरामदगी और अन्य वारदातों के खुलासे को लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे करीब सभी सात आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला गया इस जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।