भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्यपाल मंगुभाई पटेल खेलो एम पी यूथ गेम्स के समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर शनिवार शाम करीब 6 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि खेल, संकल्प सिखाता है। खेलों से हम प्रयास करना सिखते हैं। निरंतर अभ्यास हमे उत्कृष्टता का दृष्टिकोण प्रदान करता है।