इटारसी: इटारसी में अखिल भारत हिंदू महासभा ने मनाई नाथूराम गोडसे जयंती, 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' के नारे लगाए
इटारसी शहर में मंगलवार को शाम करीब 5 बजे अखिल भारत हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे की जयंती मनाई। इस दौरान 'नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर गोडसे को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वैचारिक चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती मनाई।