मिर्ज़ापुर: बेलवन गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से अंडा विक्रेता की मौके पर हुई मौत
पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव के पास अंडा विक्रेता की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। गांव निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र रामविलास घर के पास ही अंडा की दुकान चलाता था। वह गुरुवार की रात 9:00 बजे दुकान बंद कर घर जाने लगा तो ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया।