दातागंज: दातागंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव सिमरिया तेदू में राहत सामग्री वितरण किया गया, विधायक और एसडीएम रहे मौजूद
शनिवार को दातागंज तहसील क्षेत्र के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित गांव सिमरिया तेदू में राहत सामग्री वितरण की गई। जिसमें प्रभावित परिवारों को 250 किट वितरण की गई है। बाढ़ राहत सामग्री वितरण कैंप में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने पहुंचकर किट वितरण कराई है।