गया जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत संडा पंचायत के सहवारा गांव की जमीनी हकीकत! यहाँ सरकारी नल-जल योजना पूरी तरह ठप है और उसपर ताला लटका हुआ है, जिससे महादलित परिवारों समेत पूरे गांव के लोग पानी के लिए परेशान हैं। स्थिति यह है कि गांव के ही एक भले व्यक्ति अपने निजी समरसेबल से लोगों को पानी दे रहे हैं, जिसके कारण उनके दरवाजे पर दिनभर भीड़ लगी रहती है। अगर सरकारी नल-जल चालू होता तो घर-घर पानी पहुंचता, लेकिन प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा गरीब जनता भुगत रही है। देखिए ये खास रिपोर्ट... #bdbiharjharkhand