जमुई: एक कमरे से नाबालिग प्रेमी जोड़ा बरामद, पुलिस ने प्रेमी को किया निरुद्ध; प्रेमिका की कराई मेडिकल जांच
Jamui, Jamui | May 2, 2026 खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सूचना के आधार पर खैरा थाना की पुलिस ने नाबालिग प्रेमी के घर से नाबालिग प्रेमिका को बरामद किया है। साथ ही नाबालिग प्रेमी को निरुद्ध कर लिया गया है। उसके बाद पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर नाबालिग प्रेमिका का शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे तक सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया।