परबत्ता: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, गोगरी एसडीओ ने परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का जायजा लिया
परबत्ता प्रखंड क्षेत्र की तेमथा करारी पंचायत के वार्ड नंबर-2 में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के पानी से उत्पन्न स्थिति को लेकर रविवार को शाम साढ़े पांच बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। गोगरी एसडीओ संजय कुमार एवं जिला आपदा पदाधिकारी चंदन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जलस्तर, जलजमाव और ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लिया।