शिवपुरी नगर: नीट पेपर लीक के विरोध में सवर्ण समाज के कार्यकर्ता गरजे, थालियां बजाकर जताया विरोध, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा मंजूर
देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में सामने आई धांधली, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में रविवार रात राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने कड़ा आक्रोश जताया। संगठन के बैनर तले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रात साढ़े 8 बजे शिवपुरी शहर के व्यस्ततम माधव चौक पर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध स्वरूप थालियां बजाई गईं।