जैसलमेर में भारत मुक्ति मोर्चा का दूसरा राजस्थान राज्य अधिवेशन हुआ संपन्न
डॉ दिनेश कुमार हिंगड़ा मिडिया प्रभारी जैसलमेर ने बताया कि
दो अप्रैल के शहीदों को याद कर उनकी शहादत को किया नमन
सक्रीय कार्यकर्ताओं,समाज सेवियों को किया सम्मानित
जैसलमेर 4 अक्टूबर 2026 गोविंद भाई परमार सीईसी सदस्य बामसेफ नई दिल्ली की अध्यक्षता एवं मान्यवर के एल.पासी. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बामसेफ एवं एडॉप्शन इंचार्ज राजस्थान के निर्देशन में मेघवाल समाज सुधार समिति डेडानसर रोड़ जैसलमेर में सम्पन्न हुआ।
मान्यवर मघाराम हाथला राष्ट्रीय सचिव बामसेफ नई दिल्ली, रविंद्र माली प्रदेश प्रभारी (पूर्ण कालिक योजना) बामसेफ राज. और डॉ. संपतराम बारूपाल पूर्व उपनिदेशक शिक्षा विभाग राज. झुंझुनू ने उद्घाटक के रूप में उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मेघवाल समाज सुधार समिति डेडानसर रोड जैसलमेर में राजस्थान के सभी जिलों से एक हजार डेलीगेट्स पहुंचे।
पूर्व व्याख्याता वेद प्रकाश बोयल झुंझुनू, मासिंगाराम भील गडरा रोड बाड़मेर, महिपाल खोरवाल बाड़मेर, किशन कागा चौहटन, जैन प्रताप यादव हनुमानगढ़, ओमप्रकाश प्रजापत सादुलपुर, धर्म सिंह पंवार,जतनसिंह ,चुन्नीलाल पंवार योगगुरु, भाई आई वीर सिंह पातावत ग्रामदानी सांवला, शैतान सिंह , जनाब अलानूर कंधारी, जनाब मुरीद खां सरपंच रासला,जयपाल सिंह प्रदेश संयोजक राज.देशलाराम गेंवा बामसेफ के ऑफ़सूट विंग्स के सहित दर्जनों अधिकृत पुरुष तथा अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने वाली महिलाओं ने सात घंटों तक कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
बहुजन समाज के दर्जनों सक्रीय कार्यकर्ताओं,समाजसेवियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
बामसेफ के सच्चे सिपाही मान्यवर मोहनलाल बारूपाल, हनुमान प्रसाद दाँता रामगढ़, सुवालाल मीणा जयपुर को उनके दिए गए आजीवन योगदान जो अब स्मृति शेष है। याद किया गया।
मान्यवर शिवदाना राम राठौड़ प्रदेश प्रभारी भारत मुक्ति मोर्चा राजस्थान के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वरूप पंवार ने किया।
#BharatMuktiMorcha #भारत_मुक्ति_मोर्चा #Jaisalmer #जैसलमेर #BAMCEF #बामसेफ #RajasthanConvention #राजस्थान_राज्य_अधिवेशन #BahujanSamaj #बहुजन_समाज #2AprilShahids #2अप्रैल_के_शहीद #JaisalmerNews #जैसलमेर_न्यूज़ #SocialJustice #सामाजिक_न्याय #DrDineshKumarHingra #GovindBhaiParmar #ShivdanaRamRathore #DedansarRoad #राजस्थान_समाचार #JaisalmerNewsToday