चरपोखरी: चरपोखरी में विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र के सियाडीह, पसौर और मलौर पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कथराई स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को दोपहर करीब एक बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया।