घाटमपुर: बरीपाल में खेत में लगी आग,मूकदर्शक खड़े दिखे लोग
घाटमपुर तहसील अंतर्गत बरीपाल इलाके में खेत में अचानक आग लग गई। इस मामले को लेकर पुलिस को जब सूचना दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि खेत में आग लगी हुई है। लेकिन बुझाने का कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है और सभी मुख दर्शक बने खड़े हैं। उनके साथ में पुलिस भी शांति से खड़ी है। फिलहाल फायर टीम को सूचना दी गई है।