घाटमपुर: राहा मोड़ के पास बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर खंती में पलटी,10 घालय
घाटमपुर क्षेत्र के राहा मोड़ के पास बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने में अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। हादसे में बोलेरों सवार मासूम समेत दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का उपचार जारी है।