घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को तरगांव से किया गिरफ्तार
घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर बीते दिनों मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की थी। हालांकि, बीते दिनों से आरोपी युवक फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर घाटमपुर पुलिस ने तरगांव तिराहे से गिरफ्तार कर युवक का मेडिकल परीक्षण करवाकर जेल भेज दिया है।