सजेती थाना क्षेत्र के कैथा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार जारी है।