धार: सुल्तानपुर में पुलिया पार करते समय पानी में बहे दूसरे युवक का शव 18 घंटे बाद मिला, एक युवक को कल ही बचा लिया गया था
Dhar, Dhar | Sep 28, 2024 धार जिले के गांव सुल्तानपुर में कल दिनांक 27 सितंबर 2024 शुक्रवार को रात्रि करीब 8 बजे पुलिया पार करते समय पानी मे बहे दुसरे युवक का शव करीब 18 घंटे के बाद आज दिनांक 28 सितंबर 2024 को दोपहर करीब 1 बजे एसडीएफआर की टीम ने ढूंढ निकाला है। बाइक सवार युवज दीपक पिता कमल तथा बादल पिता उदय दोनों निवासी ग्राम खोकरिया माल पुल पाल करते समय पानी में बह गए थे।