धार: ग्राम सुल्तानपुर में पुलिया पार करते समय पानी में बहे बाइक सवार दो युवक, एक को बचाया गया व दूसरे की तलाश जारी
Dhar, Dhar | Sep 27, 2024 धार जिले में बीते करीब 5 घंटे से अधिक समय से ग्रामीण कसबो में लगातार बारिश हो रही हैं, जिसके कारण नदी तालाबों का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा हैं। साथ ही पुलियाओ पर भी पानी बढ़ गया है। ग्राम सुल्तानपुर में तेज बहाव में पुलिया पार करते समय आज 27 सितंबर 2024 को देर रात करीब आठ बजे दो युवक पानी में बह गए हैं। इनमें से एक युवक को बचा लिया गया। दूसरे की तलाश जारी है।