ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कसा शिकंजा, नायब तहसीलदार ने मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की सीज
ऊँचाहार तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कसा है, नायब तहसीलदार ने छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है।नायब तहसीलदार अभय प्रताप सिंह ने बताया कि, मिर्जापुर एहारी गांव के पास अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी की गई, इस दौरान छिपिया गाँव में मिट्टी लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है।