कुलपहाड़: पनवाड़ी में तेज बोल्टेज का तांडव, आग से गरीब की वर्षों की कमाई मिनटों में राख, पड़ोसियों की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा
कस्बा पनवाड़ी में तेज वोल्टेज के कारण एक गरीब परिवार के घर में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में पीड़ित रामगोपाल रैकवार की पल्सर बाइक, स्कूटी, फ्रिज सहित गृहस्थी का अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक आए हाई वोल्टेज से घर में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।