चौमूं: गोविंदगढ़ के धोबलाई गांव में फैक्ट्री की आरसीसी छत ढहने से काम कर रहे 5 मजदूर दबे, इलाके में हड़कंप
Chomu, Jaipur | Apr 16, 2026 गोविंदगढ़ के धोबलाई इलाके में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। एक फैक्ट्री की आरसीसी छत बनाते समय छत ढह गई। इससे वहां काम कर रहे 5 मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लिलका वाले भौमियाजी मंदिर के पास स्थित इस फैक्ट्री में कमरे की छत पर आरसीसी डाली जा रही थी, तभी अचानक छत ढह गई। इस घटना में पांच मजदूर मलबे में दब गए।