शाहबाद: पुराने दरवाजे के पास गंदगी का अंबार, नालियां जाम हैं
Shahbad, Baran | Nov 21, 2026 कस्बाथाना कस्बे में पुराने दरवाजे के पास सफाई व्यवस्था बदहाल होने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और नालियां कचरे से अटी होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। वहीं कुछ मोहल्लेवासियों की ओर से भी इधर-उधर कचरा डालकर गंदगी फैलाई जा रही है। इससे आसपास दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।