अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सीएससी अटल सेवा केंद्रों में योग शिविरों का आयोजन
------
#श्योपुर-/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्योपुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में संचालित सीएससी अटल सेवा केंद्रों पर वीएलई द्वारा योग शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।
कार्यक्रम के दौरान सीएससी वीएलई द्वारा ग्रामीणों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, बीमा सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, पेंशन योजनाएं, टेली-लॉ, ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास, पैन कार्ड, आधार सेवाएं, डिजीपे एवं अन्य शासकीय सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
जिलेभर में आयोजित इन योग शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
5 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026