👉#आज काकुत्स्थ विजय दिवस पर भव्य सम्मान समारोह
--#शिक्षक, मेधावी छात्र-छात्राओं समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील
शाहजहांपुर। श्री काकुत्स्थ जनकल्याण समिति के तत्वावधान में आज 15 सितंबर को शाम चार बजे गांधी भवन प्रेक्षागृह, टाउन हॉल में काकुत्स्थ विजय दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षक एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ समाजसेवा, शिक्षा, साहित्य, खेल, चिकित्सा, पत्रकारिता, राजनीति, कला और रंगकर्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा। समिति के जिलाध्यक्ष विक्रांत बखिया ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी की मौजूदगी से यह आयोजन और भी भव्य एवं यादगार बनेगा।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 15, 2026