बिल्हौर: चौबेपुर में हाईवे किनारे मिला एक व्यक्ति का शव, मानसिक रूप से बीमार था, पुलिस शिनाख्त में जुटी
चौबेपुर में शनिवार दोपहर 2:00 बजे आरएसपीएल कंपनी के पास कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार था बिठूर ओवर ब्रिज के नीचे सोता था। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया है।