कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निमसाड़िया समिति द्वारा संचालित गोविंद वेयरहाउस ब्यावरा एवं नमामि स्वसहायता समूह द्वारा संचालित एचएल वेयरहाउस उपार्जन केंद्र पहुंचकर उपार्जन कार्यों की समीक्षा की।