घुघरी: हर्राटोला में बाल विवाह रोकथाम के लिए विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जागरूकता अभियान
मवई के ग्राम हर्राटोला में बाल विवाह रोकने के लिए एकीकृत शासकीय हाई स्कूल में वन स्टॉप सेंटर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधान, दुष्परिणाम और सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।