बक्सर: स्टेशन रोड स्थित बुनियादी विद्यालय के पास एक ही दिन में दो मोटरसाइकिल चोरी
Buxar, Buxar | Nov 24, 2024 एक ही दिन शनिवार को शहर के विभिन्न जगहों से दो मोटरसाइकिल की चोरी हो गई. बाइक चोरी के दोनों मामलों में आदर्श नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. शहर के नई बाजार निवासी रामजी सिंह के पुत्र शशिकांत सिंह ने शिकायत की है कि उनकी बाइक उनके घर के सामने खड़ी थी. जहां से गायब हो गई है.