फुलवरिया: रघुनंदन पुर गांव में शराब कांड का अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
फुलवरिया थाना क्षेत्र के रघुनंदन पुर गांव में बीते कल पुलिस ने शराब कांड के एक अभियुक्त को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। बुधवार की सुबह 11:00 बजे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रघुनंदन पुर गांव निवासी यूनुस हवारी के पुत्र समीर हवारी के रूप में की गई है। वह काफी समय से फरार चल रहा था।