तरबगंज: कल्यानपुर गांव में डीजे की आवाज धीमी करने की बात कहना महिला को पड़ा भारी, दबंगों ने तीन लोगों को लाठी-डंडों से पीटा
कल्यानपुर गांव निवासी महिला मीना देवी ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि,होली के दिन करीब दो बजे गांव के अरुण वर्मा तथा प्रिंस वर्मा उसके दरवाजे पर जोर जोर से डीजे बजा रहे थे। उसने डीजे धीमी आवाज में बजाने के लिए तो वे नाराज हो कर गाली देने लगे,मना करने पर लाठी डंडों से मारने पीटने लगे ,शोर सुनकर बीच बचाव करने आए उसके लड़के तथा दामाद को भी मारा पीटा है।