पीपलदा: इटावा कस्बे में शादी से मना करने पर विवाहिता महिला और उसकी 2 बेटियों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Dec 26, 2024 इटावा क़स्बे में 24 दिसम्बर रात्रि को शादी से मना करने पर एक युवक ने विवाहिता व उसकी 2 बेटियों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। इटावा थाने के सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह ने दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बारां निवासी गोविंद प्रजापत इटावा क़स्बे में एक लड़की से शादी करना चाहता था ओर पिछले 4 वर्षों से दबाव बना रहा था।