पटना ग्रामीण: सांसद मीसा भारती का आरोप, भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार और जदयू को खत्म करने की सुपारी ली है
लालू प्रसाद यादव की बेटी व सांसद मीसा भारती ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे मीसा भारती ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नजर नहीं आए वैसे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जातियों को खत्म करने की सुपारी ली है।