पटना ग्रामीण: ऑपरेशन जखीरा: भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार: एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
ऑपरेशन जखीरा के तहत विगत 24 घंटे में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। मंगलवार दोपहर 3:04 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटे में 4 देशी कट्टा, 1 पिस्टल, 3 देसी रायफल, 58 कारतूस, 1 मैगजीन, 1 मोबाइल, 7 एटीम कार्ड और 24 लाख 41 हजार 470 रूपये कैश बरामद किए गए हैं।