पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ललन सिंह के मामले पर सवाल पूछा, चुनाव आयोग कहां है?
मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ नेता है जिन्हें चुनाव के दिन घर से निकलने नहीं देना है। वहीं इस खबर के सामने आने के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे चुनाव आयोग से सवाल पूछा है कि आखिर इस मामले को लेकर चुनाव आयोग कहां है।