पटना ग्रामीण: भाजपा नेता व अभिनेता रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली, CM योगी आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद
भाजपा नेता व अभिनेता रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली है। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे रवि किशन ने कहा कि जान से मारने की धमकी देने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार हो चुका है जबकि एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ढूंढ रही है। मौके पर रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी दिया है।