मुख्यमंत्री के दुर्ग प्रवास की तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के 24 नवंबर को दुर्ग जिले के प्रवास एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-3 चरोदा के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, सामग्री वितरण एवं वाहन पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
**सुचारु आयोजन, बेहतर व्यवस्थाएं और विकास के नए संकल्प के साथ दुर्ग जिला तैयार!**
#Durg #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #DistrictAdministrationDurg #GoodGovernance
Durg, Chhattisgarh | Nov 23, 2026