शाहबाद: शेखापुर कल्याणी में महिला को पीटकर घायल करने वाली महिलाओं पर दर्ज की गई रिपोर्ट
पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम सेखवापुर कल्याणी में एक महिला को मारपीट कर घायल कर देने वाली महिलाओं के विरुद्ध पिहानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पानवती पत्नी मुकुंद लाल के अनुसार कुछ दिन पूर्व गांव निवासी रीमा पत्नी संगम ने सतेंद्र की पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई की जिससे वह घायल हो गयी।