शाहबाद: शिरोमन नगर के युवक को तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया, जेल भेजा गया
बेहटा गोकुल पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोमननगर निवासी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शस्त्र के निर्माण/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटा गोकुल के उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण और पुलिस बल द्वारा दिवाकर उर्फ गुल्लू को तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया।