शाहबाद: बरी के जंगल में हुए ब्लाइंड मर्डर का मंझिला पुलिस ने किया खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बरी के जंगल में बीस दिन पूर्व भैंस चराने गए युवक का शव मिलने के सिलसिले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का पर्दा फाश किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे आला कत्ल भी बरामद किया है। हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने पत्रकारों को दीं।