शाहबाद: सहायक पुलिस अधीक्षक ने नगर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
धनतेरस पर्व के चलते शनिवार को शाम 5:00 बजे सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी के साथ नगर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण के नेतृत्व में प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने फोर्स बल के साथ पैदल मार्च किया।