खरीक: वैन चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, CCTV में कैद हुई घटना
खरीक बाजार स्थित एक निजी स्कूल के वैन चालक डब्लू चौधरी (45) ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। रविवार सुबह स्कूल कर्मियों को जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।