थराली: पिंडर घाटी के विभिन्न जंगलों में आग लगने से कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख,पर्यावरण को हो रहा भारी नुकसान
पिंडर घाटी के विभिन्न जंगलों में आग लगने से कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है। जिस कारण पर्यावरण को भारी नुकसान होने के साथ-साथ जंगली जानवरों को भी भारी नुकसान हो रहा है। आग के भय से जंगली जानवर इधर-उधर भाग रहे हैं। वहीं वन कर्मियों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ी होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हो रही है।।