देवघर: देवघर बाबा मंदिर परिसर में लाइन में खड़े श्रद्धालु गिरकर हुए घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
देवघर मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालु पूजा करने के दौरान गिर गया। जिसमें वह घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने इलाज कर भर्ती कर दिया है। बिहार के मुंगेर जिला के धरहरा निवासी झारी मांझी ने बताया कि वह बाबा मंदिर में पूजा करने के लिए लाइन में खड़े थे तभी पीछे से किसी ने धक्का दे दिया और यह गिर गए, जिससे यह घायल हुए हैं।