बीगोद के विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति का जज्बा जगाया।देर रात तक गुदगुदाया
आकोला ( रमेश चंद्र डाड)स्थानीय नगरपालिका द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव के तहत् बुधवार रात्रि को विशाल कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसके मुख्य अतिथि विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष लोकेश नागोरी ने की।
विशिष्ट अतिथि वाइस चेयरमैन अमृता लोकेश सिंधी थी ।
कवि सम्मेलन का आगाज लखनऊ से आई कवियित्री शिखा श्रीवास्तव ने मां शारदे वंदना से किया।
राष्ट्रीय स्तर के केकड़ी के कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच ने अपनी हास्यात्मक, व्यंग्यात्मक पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए कि हंसना हंसाना मनुष्य का विशेषाधिकार है। कालेज एवं विद्यालयों से जीविका की शिक्षा मिलती है।कवि सम्मेलन से जीवन की शिक्षा मिलती है। दृष्टि विकास होता है। दाम्पत्य जीवन अदभुत होता है जो हास्य प्रदान करता है।। व्यंग्यात्मक रुप में बोला आजादी की खुशियां आईं रे सहित हास्य व्यंग में जीवन निर्माण की प्रेरणा दी।
हास्य कवि दीपक पारीक भीलवाड़ा ने कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए रात भर हास्य व्यंग, नोंक-झोंक से लोगों बांधे रखा।,
सिद्धार्थ देवल उदयपुर ने देशभक्ति की रचनाएं पढ़कर अपने अंदाज में लोगों से तालियां बटोरी।मनोज गुर्जर हास्य कवि मावली , हिमांशु बंवडर मध्यप्रदेश ने हास्य कविताओं ने श्रोताओं को प्रसन्न किया ।ओम आदर्शी हास्य कवि शाहपुरा ने राजस्थानी, मारवाड़ी स्थानीय भाषा में हास्य से लोट पोट किया।नवीन नव बीगोद ने अपनी काव्य रचनाएं सुनाते हुए बोला मिट गया रावण ,मिट गया कंस , हमेशा रहेगा राम जी का भक्त हनुमानजी का अंश । नारी नहीं रही अबला ,नीला ड़म आदि पर कविता सुनाई।मनीष सुखवाल हास्य कवि ने अपनी रचनाएं सुनाते हुए कहा कि राम सेतु प्रेम की असली निशानी है। पदमिनी के जौहर पर कहा पदमिनी जैसी महिलाओ को अंगारों पर चलना पड़ता है।
कवि सम्मेलन के उद्घाटन में विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि यहां वर्षों से रावण दहन की परम्परा चल रही है। मैं छोटा था तब यहां का रावण दहन देखने आता था। पहली बार नव निर्वाचित नगरपालिका ने तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत की। जिसके लिए नगरपालिका चेयरमैन एवं पार्षदों को धन्यवाद।यह आपका सफल प्रयास है।
अपने सम्बोधन में कहा कि मनुष्य जीवन दुर्लभ मिलता है। क्षणभंगुर जीवन है। संस्कारवान बने। क्षैत्र को संस्कारित करें। बीगोद वासियों का भी आभार व्यक्त किया ।
Bhilwara, Bhilwara | Oct 22, 2026